॥ जय श्री माँ त्रिपुरा सुंदरी ॥

प्रेस विज्ञप्ति

मंदिर ट्रस्ट की आधिकारिक सूचनाएँ

  1. 1-10-2026

    अश्विन नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी

    शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में अश्विन नवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट एवं व्यवस्थापक मंडल पंचाल समाज चौदह चोखरा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचाल समाज चौदह चोखरा के अध्यक्ष धुलजी भाई पालोदा ने की, जबकि मुख्य अतिथि अंबालाल पांचालवासा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश छींचा, लक्ष्मण परतापुर, प्रदीप सज्जनगढ़, गंगाराम बिलोदा, राजेंद्र प्रसाद घाटोल, कारीलाल माधुगामड़ा और दिनेश बाबलवाड़ा उपस्थित रहे। प्रवक्ता नटवर सुंदरी के अनुसार, बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं ईश वंदना के साथ हुआ। इस दौरान आगामी नवरात्रि के उपलक्ष्य में टेंट, विद्युत एवं प्रकाश सज्जा, पार्किंग, स्वच्छता, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, यज्ञशाला, निज मंदिर दर्शन, प्रसाद निर्माण, भोजन व्यवस्था, कूपन वितरण तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा हेतु 10 अक्टूबर (अमावस्या) तथा सप्तमी की रात 18 अक्टूबर को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

    पूरी विज्ञप्ति पढ़ें

॥ जय श्री माँ त्रिपुरा सुंदरी ॥

मंदीर श्री त्रिपुरा सुंदरी व्यवस्थापक मंडल पंचाल समाज चौदह चोखरा

  • अध्यक्ष - श्रीमान धूलजी भाई पालोदा
  • महामंत्री - श्रीमान नटवरलाल जी लिखीबड़ी

Follow us

Location & Contact

Maa Shree Tripura Sundari TempleNear Umrai Village, BanswaraRajasthan – 327001
+91 8696851900shreetripurasundarimandir@gmail.com

© 2026 Shree Tripura Sundari Mandir & Panchal Samaj. All rights reserved.

माँ त्रिपुरा सुंदरी की जय